नई दिल्ली, अगस्त 13 -- दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में दिल्ली विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में बुधवार को मास्टर प्लान 2047 को स्वीकृति मिल गई। इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को भेजा जाएगा। इस प्लान के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बनाई पुरानी पुरानी दो-मंजिला यूनिट्स व फ्लैटों के पुनर्निर्माण और पुनर्विकास के लिए एक समान नीति को स्वीकृति मिल गई है। इसके मद्देनजर 50 वर्ष से अधिक पुराने दो मंजिला फ्लैट इस नीति के दायरे में आएंगे। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि काफी समय से कई निवासियों द्वारा पुराने फ्लैटों व मकानों के पुनर्निर्माण व पुनर्विकास के लिए एक नीति तैयार करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। कई जनप्रतिधियों ने भी यह मांग की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए डीडी...