दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा हाउस अरेस्ट
शामली, अक्टूबर 10 -- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित मार्च से पहले सहारनपुर के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने पुलिस पर शांतिपूर्ण आंदोलन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस कई नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है ताकि आन्दोलन में शामिल न हो सके। आरोप है कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को आंदोलन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन आज, कई नेता हाउस अरेस्ट कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.