बिजनौर, दिसम्बर 14 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' महारैली में बिजनौर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई। रविवार को बिजनौर के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रैली में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित की गई है। रैली में बिजनौर से पहुंचे कार्यकर्ताओं में उत्साह था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। रैली में बिजनौर शहर अध्यक्ष हुमायू बेग, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, नज़ाकत अलवी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मौ. रफत, अब्दुल समद आज़ाद, शमशुद्दीन सिद्दीकी, डा. अज़हर खान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.