दिल्ली मर्डर केस में पुलिस का ऐक्शन! नाबालिग की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, 2 नाबालिग
दिल्ली, नवम्बर 27 -- दिल्ली में 17 साल के नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने शकूरपुर मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 नाबालिग हैं। मृतक की पहचान नौशाद के रूप में हुई थी, जिसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या मृतक की एक बहन के साथ आरोपी की दोस्ती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। सुभाष प्लेस थाने में 26 नवंबर को एफआईआर नंबर 659/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 126(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने और इस घटना में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.