दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे की एक लेन इस हिस्से में 2 दिन रहेगी बंद, यहां से डायवर्जन
फरीदाबाद, अक्टूबर 31 -- दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर पलवल क्षेत्र में फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते दिल्ली से होडल और मथुरा की ओर जाने वाली लेन शनिवार और रविवार को दो दिन बंद रहेगी। यह फ्लाईओवर पप्पन प्लाजा के पास से शुरू होकर डीसी रेजिडेंस के सामने उतरता है। इसे देखते हुए पलवल पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। पलवल के ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत ने बताया कि आमजन और वाहन चालकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था की गई है। मरम्मत कार्य के दौरान नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारू रखने और शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) निर्धारित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Delhi Traffic Update: रन फॉर यूनिटी आज, कांग्रेस की रैली कल; रूट देखकर निकलेंभारी वाहनों को एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.