शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- तिलहर। दिल्ली में मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव तिलहर आने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। निजामगंज मोहल्ला निवासी सतीश राठौर का पुत्र रवि राठौर अपनी पत्नी के साथ दिल्ली मजदूरी करने गया था। वह लोग किराए के कमरे में रहते थे। संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में ही रवि का शव फांसी पर लटकता हुआ बीते दिनों मिला। सूचना पर दिल्ली पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रवि के शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार की शाम को रवि का शव तिलहर उसके घर आया तो उसके परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.