दिल्ली मंडल के डीआरएम ने किया शामली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
शामली, मई 19 -- शामली। दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम विशेष निरीक्षण यान परख से दोपहर बाद करीब तीन बजे शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बनाई गई लिफ्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को लिफ्ट को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीआरएम ने वेटिंग रूम का निरीक्षण किया, जहां एसी बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। स्टेशन के बाहर रखे गमलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.