नोएडा, फरवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने वाहन से दिल्ली भेज जा रहे 650 किलोग्राम पनीर को नष्ट करा दिया। प्रथम दृष्टया जांच में पनीर मिलावटी और प्रदूषित पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश कुमार ने बताया कि होली का पर्व नजदीक है। ऐसे में त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान जारी है। विभागीय टीम ने 26 और 27 फरवरी की रात यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से पूठपुरा उजावली फतेहाबाद आगरा स्थित होरी लाल की डेयरी से शुद्ध गढ़वाल डेयरी पहाड़गंज नई दिल्ली जा रहे पनीर से लदे वाहन को रोका। चेकिंग के दौरान प्रथम दृष्टया जांच में पनीर का स्वाद कसैला मिला। मिलावटी और अस्वच्छ होने की दशा में भंडारित होने कारण प...