पटना, मार्च 21 -- बिहार में कुछ दिनों के अंदर नीतीश कुमार की जगह पर पहली बार अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने को तैयार दिख रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अंदर सीएम की रेस चल रही है। राज्य में पार्टी के कई नेता भाजपा विधायक दल की अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में संभावित बैठक में अपने नाम की पर्ची निकलने की उम्मीद में हैं। इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की पटना में शुक्रवार को दो औपचारिक मुलाकात ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। रिजर्व बैंक की बोर्ड मीटिंग के लिए पटना आए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास जाकर सीएम नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के आवास जाकर भाजपा के एक ही डिप्टी सीएम से मुलाकात की। मुलाकात की फोटो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात पर चर्चा होने लगी है कि क्या इसे दिल्ली से भाजपा का अगले...