नई दिल्ली, जून 27 -- -प्रत्येक जिले में एक तिहाई पद महिलाओं को देने के साथ युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया-उत्तर बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नजफगढ़ जिले का पुनर्गठन अभी होना बाकी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को नई धार देते हुए शुक्रवार को 14 में से 11 जिलों का पुनर्गठन कर दिया गया। प्रत्येक जिले में स्थानीय समीकरणों को साधते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गइ है। एक तिहाई पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि युवाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने सामाजिक समावेश का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अगुवाई में पुनर्गठन ऐसे समय में किया गया है जब पार्टी दिल्ली में अपनी जमीनी पकड़ को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पुनर्गठन में कुछ नए मंडल अध...