नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा 26 जून को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आपातकाल काला दिवस जनजागरण बैठक का आयोजन करेगी। साथ ही आपातकाल बंदियों का अभिनंदन किया जाएगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर हजारों लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर उन्हें जेल में डाला था। इसे लेकर भाजपा 1980 से प्रतिवर्ष यह आयोजन करती आ रही है। इस बार बैठक के लिए सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो दिल्ली-एनसीआर के आपातकाल बंदियों का अभिनंदन करने के लिए उनको आमंत्रित करेगी।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...