देहरादून, जनवरी 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने खुद को एनआईए और एटीएस का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति 2.34 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों के पीड़ित के दिल्ली में बीते दिनों हुए ब्लास्ट में फंसने का डर बनाया। पीड़ित की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गजेंद्र विहार, एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी, धूलकोट निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 20 नवंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम अरुण कुमार बताया और अपनी पहचान एनआईए नई दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर के रूप में दी। उसने दीपक को बताया कि उनका आधार कार्ड मुंबई के बांद्रा वेस्ट की एक दुकान से सिम कार्ड जारी कराने में इस्तेमाल हुआ है। ठग ने डराया कि यह सिम कार्ड दिल्ली ब्लास्ट और अन्य वारदातों में शामिल संदिग्धों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.