उरई, नवम्बर 12 -- उरई/कोंच। दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद उरई व कोंच में मंगलवार रात प्रशासनिक अमले ने चेकिंग अभियान चलाया। चार पहिया वाहनों के अलावा रेस्टोरेंट, होटल चैक किए जबकि उरई शहर के मुख्य चौराहों पर शहर कोतवाल ने सीएनजी वाहनों को चेक किया और कार सवारों से उसमें लगी किट की वैधता के कागज चेक किए। कोंच की उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख स्थान मार्कण्डेश्वर तिराहा पर बड़ी गाड़ियों, चार पहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की। अभियान के दौरान प्रत्येक वाहन की डिक्की, केबिन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों से आवश्यक पहचान पत्र दिखाने और सतर्क रहने की अपील की। एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि दिल्ली की घटना के मद्देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.