दिल्ली, नवम्बर 8 -- पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में रविवार को मलबे से एक और शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के 70 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बचाव अभियान जारी है।मृतक की हुई पहचान मृतक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी 66 साल लुचहुमन मुखिया के रूप में हुई है। उनका शव चावड़ी बाजार के पास ढही इमारत के मलबे में चलाए जा रहे तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया। शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ अब तक मलबे से सात शव निकाले जा चुके हैं। बचावकर्मी मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश अभियान चला रहे हैं। यह भी पढ़ें- दिल्...