शामली, जून 11 -- कांधला। कस्बे के दिल्ली बस अड्डे के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को जनपद बागपत के गांव निरपड़ा निवासी मनीष और आशीष, जो आपस में सगे भाई हैं। बाइक से नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित अपने मामा वीरेंद्र के घर आ रहे थे। जैसे ही दोनों दिल्ली बस अड्डे के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक सामने आए एक ई-रिक्शा से टकरा गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली बस अड्डे पर ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, दो सगे भाई घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो ...