दिल्ली-बरेली पैसेंजर सहित तीन ट्रेनें तीन अगस्त तक के लिए निरस्त
संभल, जुलाई 7 -- बरेली मंडल में रेलवे ट्रैक और वाशिंग लाइन के रखरखाव का काम शुरू होने के कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। इसी क्रम में चंदौसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों को तीन अगस्त तक निरस्त कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के बाद इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की नई योजना बनानी पड़ रही है। निरस्त की गई ट्रेनों में दिल्ली-बरेली पैसेंजर, बरेली-इंदौर एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन बंद रहने से दिल्ली, बरेली, इंदौर और मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के साथ ही आरक्षित टिकट कराने वाले लोगों को भी वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बरेली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.