नई दिल्ली, मार्च 23 -- आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार किया है। विपक्षी दल के विधायकों ने सड़क पर उतरकर "लोकतंत्र की अर्थी" निकाली और 'बीजेपी शर्म करो' और 'लोकतंत्र की हत्या बंद करो' के नारे लगाए। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सदन के बाहर धरना देते चेतावनी भरे लहजे में कहा- "हमारी भाजपा से विनती है कि वो हमारे निष्कासित साथियों को भी विधानसभा में एंट्री दें। वरना आम आदमी पार्टी का कोई भी विधायक सत्र में भागीदारी नहीं करेगा।"विपक्षी दल के विधायकों ने निकाली अर्थी. आम आदमी पार्टी द्वारा एक्स पर धरना प्रदर्शन और रैली की वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया- BJP शर्म करो.. लोकतंत्र की हत्या बंद करो। वीडियो में आप विधायक कंधों पर नकली अर्थी उठाकर सड़क पर चलते दिखाई दिए। डमी अर्थी के ऊपर बड़ा सा लोकतंत्र लिखा था। विधायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.