आगरा, अक्टूबर 17 -- ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित दिल्ली हस्तशिल्प मेले का समापन शनिवार को हुआ। आगरा से पांच दर्जन के करीब प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अनुराग मित्तल ने बताया कि इस बार होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्निशिंग, फर्नीचर, गिफ्ट्स और इंटीरियर उत्पादों को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कई सालों से इस फेयर में शामिल हो रहे आगरा के दल के लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा। उनके अनुसार इस मेले में दुनिया के 100 देशों के खरीदार आए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हस्तशिल्प का कुल निर्यात 33,168 करोड़ रुपये रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...