दिल्ली फायर ब्रिगेड में होगी पूर्व अग्निवीरों की एंट्री? एलजी संधू ने हाई लेवल बैठक में दिए ये निर्देश
नई दिल्ली, जून 8 -- दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में आग की घटना में 22 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा कैबिनिट मंत्री आशीष सूद और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा समेत अन्य शीर्ष अधिकारीभी शामिल हुए। उपराज्यपाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि बैठक में अग्निशमन विभाग को मजबूत करने के लिए पूर्व अग्निवीरों को भर्ती करने पर विचार करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बीते हफ्ते बनाई अधिकारियों के टीम को निर्देश दिए कि जो-जो सुधारात्मक कार्रवाई की है उसकी रिपोर्ट समय पर जमा करें। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: वापस ली जाएगी 'बेड एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.