नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में प्रोटेस्ट का एलान किया था जो अभी भी जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को शुरू हुए इस प्रोटेस्ट में चार राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान चारों पूर्व मुख्यमंत्रियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। इसके बाद थाने में ले जाकर कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया था। सीजेपी ने प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए इन पूर्व मुख्यमंत्रियों का शुक्रिया कहा है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने चार पूर्व मुख्यमंत्रियों की तारीफ की। उन्होंने कहा 'कल जिस तरह से चार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी, ममता बनर्जी जी, माणिक सरकार जी देश के युवाओं और छात्रों के साथ दे...