नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Delhi Premier League 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा संस्करण 31 जुलाई शुक्रवार से शुरू हुआ। ओपनिंग मैच में पुरानी दिल्ली किंग्स के कप्तान अनुज रावत ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उसके बावजूद सेंट्रल दिल्ली किंग्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बहुत हद तक गलत साबित हुआ क्योंकि पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मुकाबले में पुरानी दिल्ली के कप्तान अनुज रावत ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक जड़ा। हालांकि, 203 रनों के लक्ष्य को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने कप्तान यश धुल के 72 (45) रनों की मदद से 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर ...