प्रयागराज, मई 29 -- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी -एसएससी: 6543 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित -कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए, कई उम्मीदवार डिबार प्रयागराज, कार्यालय

भर्ती परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर/टेली-प्रिंटर ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में सफल 6543 अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता एवं माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), दस्तावेज सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

मेरिट सूची और कटऑफ आयोग के अनुसार परीक्षा कई चरणों में होने के कारण अभ्यर्थियों के अंकों का सामान्यीकरण किया गया और उसी के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई। ओपन श्रेणी में 2033 महिला और 3376 पुरुष अभ्यर्थी अगले चरण के...