दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती में 21000 अभ्यर्थियों की मार्कशीट में गड़बड़ी
मुख्य संवाददाता, नवम्बर 14 -- दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2026 के 21 हजार अभ्यर्थियों के हाईस्कूल के अंकपत्र में विसंगतियां मिली हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनंतिम अनुमति तो दे दी है लेकिन परिणाम प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए उन्हें 20 नवंबर तक अपना हाईस्कूल का अंकपत्र अपलोड करना होगा। इन अभ्यर्थियों को एसएससी की वेबसाइट पर अपने अभ्यर्थी पोर्टल में लॉगइन करना होगा। उसके बाद एसआई सीपीओ 2026 के सिटी लाइव/एडमिट कार्ड स्टेटस पेज पर जाकर कक्षा 10 का अंकपत्र अपलोड करना होगा। इस संबंध में एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से संबंधित अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। एसआई भर्ती 2026 के कंप्यूटर आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.