दिल्ली पुलिस रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए बना रही नई SOP, 50000 से अधिक लोगों की एंट्री पर लग सकती है रोक
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली रैलियों और सार्वजनिक सभाओं और प्रदर्शनों को रेगुलेट करने के लिए नई गाइडलाइंस तैयार की हैं। इनमें प्रतिभागियों की संख्या 50,000 तक सीमित रखने और ऐसे आयोजनों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय तय करने का प्रस्ताव है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का ड्राफ्ट मंजूरी के लिए दिल्ली पुलिस हेड क्वार्टर्स भेजा गया है। यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है और इसके प्रावधानों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। दिल्ली पुलिस की इस प्रस्तावित गाइडलाइंस का मकसद सेंट्रल दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विरोध प्रदर्शनों, रैलियों और जनसभाओं को सेफ्टी, सिक्योरिटी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के एक निश्चित दायरे में लाना है। नई प्रस्तावित व्यवस्था के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.