नई दिल्ली, मार्च 4 -- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने दिल्ली पुलिस के 10 से ज्यादा जवानों पर उसकी 13 साल की बेटी को जबरन ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। 51 वर्षीय इस शख्स ने दावा किया कि मंगलवार को हुई यह घटना कानून का साफ उल्लंघन है और बच्चे की कस्टडी से जुड़े विवाद में फ़ैमिली कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों का खुला उल्लंघन भी है। दरअसल मामला पति और पत्नी के बीच जारी विवाद से जुड़ा है। जिसमें फैमिली कोर्ट ने हाल ही में बच्ची की कस्टडी उसकी मां को दे दी है। उस आदमी ने कहा कि वह अपनी बेटी की अभी की लोकेशन और उसकी सेहत को लेकर परेशान है। शख्स ने बताया कि बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेश के बाद बच्ची पिछले तीन साल से अपने पिता यानी मेरे साथ रह रही थी। हालांकि POCSO कोर्ट और CWC के मौजूदा ऑर्डर होने के बावजूद, एक फैमिली कोर्ट ने पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.