नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हैं। यह गिरोह पिछले 7-8 महीनों से बड़ी संख्या में हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया इनपुट पर दिल्ली के दरियागंज इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके 2 चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया।खुफिया इनपुट पर ऐक्शन, दरियागंज में छापेमारी क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मार्च के पहले हफ्ते में पुलिस को उत्तर भारत और दिल्ली में सक्रिय एक सिंडिकेट की जानकारी मिली थी। खुफिया इनपुट में बताया गया था कि गिरोह पिछले 7 से 8 महीनों से भारी मात्रा में हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इस इनप...