गिरडीह, मार्च 7 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को धनवार थाना क्षेत्र एकडेरा गांव पहुंच कर हत्या आरोपी की खोज की। जब आरोपी घर पर नहीं मिला तो मोबाइल लोकेशन से उन्हें इरगा नदी पुल के पास एकडेरा निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के टिगरी थाना नई दिल्ली के कांड संख्या 72/2025 के हत्या आरोपी चंदन कुमार राम पिता भुनेश्वर राम पिछले एक वर्ष फरार चल रहा था। शुक्रवार को इन्हें काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया जा सका है। शुक्रवार को इन्हें गिरिडीह न्यायालय से ऑर्डर के बाद दिल्ली ले जाया जायेगा। टीम में एसआई राहुल, हेड कॉन्स्टेबल मेहन्द्र, महेश शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.