दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान बताने पर प्राथमिकी दर्ज की
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- दिल्ली पुलिस ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की पहचान बताने व सोशल मीडिया पर उसे दिखाने वाली आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी अदालत को दी। यह बात राउज एवेन्यू अदालत स्थत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार की अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आई। दिल्ली पुलिस ने अदालत में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़िता की नई शिकायत के बाद बीते 6 अगस्त को साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक प्राथमिकी पॉक्सो अधिनियम के तहत एक पीड़ित की पहचान बताने व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कमेंट्स व कंटेंट पोस्ट करने के आरोपों से जुड़ी है।पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई की मांग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.