भागलपुर, जुलाई 11 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि  दिल्ली के नरेला थाना की पुलिस ने पीरपैंती बाजार के फरार आरोपी को शुक्रवार को दानापुर पहाड़ से पीरपैंती थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली से सब इंस्पेक्टर अन्नू, हेड कांस्टेबल रवींद्र और कांस्टेबल मनजीत पीरपैंती आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि उसपर एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...