दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में विशेष अभियान चला 46 लोगों को दबोचा, वजह का खुलासा भी किया
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए पिछले दो दिनों में 46 लोगों को गिरफ्तार किया है, और इस दौरान उनसे 19 देसी पिस्तौल, 26 जिंदा कारतूस और नौ चाकू भी बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 'ऑपरेशन शस्त्र' नाम का यह अभियान इलाके में अवैध हथियारों, संगठित अपराध और सड़क पर अपराध करने वाले बदमाशों के खिलाफ चलाया गया था। पुलिस ने बताया कि इस दो-दिवसीय ऑपरेशन के दौरान आर्म्स एक्ट के तहत 24 मामले, एक्साइज एक्ट के तहत 5, NDPS एक्ट के तहत 2 और गैंबलिंग एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार 'ऑपरेशन शस्त्र' अभियान के दौरान 210 पुलिसकर्मियों वाली 15 टीमों ने जिले भर में 106 जगहों पर तलाशी लेते हुए छापेमारी की। इस दौरान 101 पार्कों की जांच की गई, 60 गाड़ियों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.