नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम और भाऊ गैंग के गुर्गों के बीच आज बापरोला इलाके में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गैंग के दो शूटरों दीपक और अतुल को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। अतुल गुरुग्राम के एक शोरूम में हुई फायरिंग में शामिल था, जबकि दीपक दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की हत्या में शामिल था। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...