दिल्ली पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल, चार दशक बाद हत्थे चढ़ा हत्या का आरोपी; ये भी कन्फर्म नहीं था कि जिंदा भी है या नहीं
वार्ता, अगस्त 22 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के एक मामले में 42 साल बाद एक 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुताबिक आरोपी 1984 में जनकपुरी थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले नत्थू उर्फ नत्थूलाल के तौर पर हुई है। उसे क्राइम ब्रांच के मध्य क्षेत्र ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने के समय वह अपने गांव से फर्रुखाबाद जा रहा था। गौरतलब है कि 22 और 23 मई 1984 की रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले अशोक कुमार का शव विकासपुरी के डिस्ट्रिक्ट पार्क में मिला था। शव पर चाकू से कई हमले के निशान मिले थे। पुलिस के अनुसार 23 मई 1984 को जनकपुरी थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 252/1984 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.