दिल्ली पुलिस ने पटना के गैंगस्टर 'छोटू उर्फ प्रिंस' को दबोचा, 8 साल पहले कोर्ट ने घोषित किया था PO
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को हाल ही में उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली, जब उसने बीते कई सालों से फरार पटना के रहने वाले गैंगस्टर और 'घोषित अपराधी' छोटू उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय आरोपी को दिल्ली की एक अदालत ने साल 2018 में स्पेशल सेल के आर्म्स एक्ट मामले में 'घोषित अपराधी' (PO) करार दिया था। जिसके बाद कई सालों तक फरार रहने के बाद आखिरकार क्राइम ब्रांच की वेस्टर्न रेंज-II (WR-II) टीम ने उसे हाल ही में 22 सितंबर को एक जॉइंट ऑपरेशन के बाद झारखंड के रांची से दबोचा। पुलिस ने बताया कि छोटू उर्फ प्रिंस बिहार के पटना का रहने वाला है और कुख्यात पिंकू चौधरी गैंग का सदस्य है। बिहार में उसकी तलाश हत्या, डकैती और लूटपाट समेत 16 से ज्यादा आपराधिक मामलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.