नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- Supreme Court News: दिल्ली में जारी जंतर-मंतर 2.O से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दायर की गई है। आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने कोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश का उल्लंघन किया है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में आज मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है। कल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जानी चाहिए। यह याचिका वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने दायर की है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए भी एक याचिका दायर की थी। इस नई याचिका में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन (IAS), दिल्ली पुलिस कमिश्...