नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए बुरी खबर है! अगर आपने 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के शो की टिकट्स बुक कर ली हैं या बुक करने वाले हैं तो यह अपडेट आपके लिए है। दिल्ली पुलिस ने इस कॉन्सर्ट के लिए परमिशन देने से इनकार कर दिया है। क्यों? आइए बताते हैं।क्यों नहीं मिली अनुमति? एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुकमायशो को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जिला) ने एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है, "आपके 14 अक्टूबर 2026 के आवेदन के संदर्भ में बताया जाता है कि 30 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' के आयोजन की अनुमति देने के अनुरोध पर विचार किया गया। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े खतरे, त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रख...