नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- दिल्ली पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में जल्द ही एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव होने जा रहा है। अब दिल्ली पुलिस के लगभग 90 हजार कर्मियों के सेवा रिकॉर्ड कागजी फाइलों के बजाय बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 'इलेक्ट्रॉनिक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली' (ई-एचआरएमएस) को मंजूरी मिल गई है और इसे लागू करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। यह ई-एचआरएमएस प्रणाली न केवल राजधानी दिल्ली, बल्कि देश के अन्य राज्यों की पुलिस के लिए भी एक मानक बनेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने किया 'फर्जी' जांच फ्रॉड? 3 परिवारों को नहीं मिला मुआवजाई-एचआरएमएस से दिल्ली पुलिस को आधुनिक बनाने की तैयारी ई-एचआरएमएस एक डिजिटल डेटाबेस है जिसे पुलिसकर्मियों की 'डिजिटल कुंडली' कहा जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ पारदर्शि...