दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो के दो गुर्गों को दबोचा; कई हथियार बरामद
नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लो के दो प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और इस दौरान उनके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान जतिन भारद्वाज उर्फ नन्नू (28) और सुखविंदर सिंह उर्फ बग्गा (28) के रूप में हुई है जो कि पंजाब के राजपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों विदेश में रहकर गैंग चला रहे गोल्डी ढिल्लो के नेटवर्क का हिस्सा हैं और अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन में शामिल थे। जांच एजेंसियों से बचने के लिए आरोपी जंगी और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस के अनुसार जतिन को 24 जून को एक खुफिया सूचना के आधार पर रोहिणी से गिरफ्तार किया गया। सूचना मिली थी कि वह इलाके में किसी गंभीर अपराध को अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.