गाजियाबाद, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना अंतर्गत आने वाले ईसापुर गांव में गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ईसापुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में तैनात थे। गुरुवार को वह अपने घर पर आए हुए थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में गए, जब वह रात 10 बजे तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद परिजन जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। मोहित फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने मोहित को किसी तरह नीचे उतारा और तुरंत मोदीनगर के जीवन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ...