नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को अब सस्पेंड कर दिया गया है। मनस्वी ने सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। पुलिस और वकीलों के बीच जारी विवाद के चलते हाल ही में गांधी नगर के एसीपी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ का ट्रांसफर कर दिया गया था। ट्रांसफर की इस कार्रवाई के खिलाफ एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के अनेक अधिकारी और जवान सोमवार को जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए थे। वे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में वकीलों के साथ हाल ही में हुए टकराव के मामले में पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मी ट्रांसफर ऑर्डर को वापस लेने की मांग कर रहे थे। पीटीआई की रिपोर्ट के म...