नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिल्ली पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने गाजियाबाद के लोनी में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई मामलों में वांटेड था और उसपर 1 लाख का इनाम था। गैंग का सदस्य विकास उर्फ विक्की हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले का रहने वाला है और वह चाणक्यपुरी थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के एक मामले में भी वांछित था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, विकास रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह का एक सक्रिय सदस्य था और इस सिंडिकेट के लिए लॉजिस्टिक्स (हथियार और अन्य सामान पहुंचाने) का मुख्य काम संभालता था। उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था और वह कथित तौर पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित चार राज्यों में कम से कम 18 आपराधिक मामलों में भी शामिल है। गुरुग्राम में जमा देने वाली ठंड, 0.6deg...