नई दिल्ली, जुलाई 24 -- दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने कर्मियों की सभी नियमित छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हेडक्वार्टर्स की ओर से गुरुवार को जारी सर्कुलर में सभी जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी), फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ), इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है।इमरजेंसी में ही मिलेगी छुट्टी सर्कुलर के अनुसार, अगले आदेश तक कैजुअल लीव और अर्नड लीव (आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश) सहित कोई भी नियमित छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। केवल वास्तविक इमरजेंसी वाली स्थिति में ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सही पड़ताल के बाद ही छुट्टी मंजूरी की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है ...