नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बिसरख थाना क्षेत्र की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-7 में गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) की लाइसेंसी पिस्तौल से उसकी महिला मित्र ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवती को कुछ लोग घायलावस्था में लेकर पहुंचे हैं। उसके सिर में गोली लगी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो गोली युवती के सिर को पार करते हुए निकल गई थी। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। युवती के साथ जिला बागपत के ककड़ीपुर गांव निवासी आशीष पंवार था। उसने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के कालिंदी कुंज ...