दिल्ली, अप्रैल 27 -- दिल्ली के नजफगढ़ के रावता गांव में शनिवार देर रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गोली मार दी। घटना में बाइक सवार 21 साल के डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद का कारण आरोपी के घर के बाहर शोर-शराबा करना बताया जा रहा है। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी नीरज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दक्षिणी रेंज में तैनात बताया जा रहा है।दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे दोनों पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि 21 साल का पांडव कुमार परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहता था। उसका दोस्त कृष्ण भी परिवार के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.