नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के कथित रूप से लीक होने के मामले में जांच तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रकाशन संस्था 'पेंगुइन इंडिया' को नोटिस जारी कर अहम सवालों के जवाब मांगे हैं। कंपनी के संबंधित अधिकारियों को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। बुधवार को स्पेशल सेल की एक टीम गुरुग्राम के डीएलएफ इंफिनिटी मॉल स्थित पेंगुइन इंडिया के कार्यालय पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम करीब दो घंटे तक दफ्तर में रही। इस दौरान वहां से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किताब की प्री-प्रिंट या अप्रकाशित सामग्री किस स्तर से लीक हुई। यह भी जांच की ज...