नोएडा, अगस्त 24 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने वाले फर्जी दरोगा को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षा पास नहीं कर सका। सपना पूरा करने के लिए फर्जी दरोगा बनकर रिश्तेदारों और आम लोगों पर रौब दिखाने लगा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि रविवार शाम सेक्टर-113 थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोनू सादा कपड़ों में क्षेत्र में घूम रहे थे, तभी उन्हें थाने से करीब 500 मीटर दूर चौराहे के निकट एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया। उसके पास आई-20 कार थी। उपनिरीक्षक सोनू ने देखा कि वर्दी में कंधे पर दो स्टार लगे हैं और लाल रंग के जूते पहन रखे हैं। जिनका चलन पुलिस में नहीं ह...