नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने संगम विहार थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर को दुष्कर्म पीड़िता की मां से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दुष्कर्म केस की जांच अधिकारी एसआई नमिता ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से रुपये मांगे थे। विजिलेंस ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि संगम विहार इलाके में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले की जांच दिल्ली पुलिस के वर्ष 2019 बैच की एसआई नमिता को दी गई थी। शिकायत के अनुसार, एसआई ने पीड़िता की मां से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। घूस नहीं देने पर केस की जांच कमजोर करने की धमकी भी दी थी। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्रांच को दी थी। टीम की योजना के तहत शिकायतकर्ता ने पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने के लिए एसआई से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.