नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- दिल्ली के पहाड़गंज पुलिस चौकी बुधवार को कुछ ऐसा हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया। एक महिला कांस्टेबल की सूझबूझ और आसपास की महिलाओं की मदद से स्टेशन पर ही एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। दरअसल महिला कांस्टेबल अमित कुमारी अपनी सामान्य ड्यूटी पर थीं। तभी उनके SHO का फोन आया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक महिला को तेज पेट दर्द हो रहा है। अमित कुमारी को तुरंत वहां पहुंचने को कहा गया।स्टेशन पहुंचीं तो सामने था अनोखा मामला स्टेशन पर पहुंचते ही अमित कुमारी को स्थिति का अंदाजा हुआ। बिहार के छपरा से आई एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। वह अपने पति के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ से दिल्ली इलाज कराने आई थी। पति अस्पताल के कागजात और जरूरी सामान लेने गए थे। इसी बीच महिला की हालत बिगड़ गई। स्टेशन पर मौजूद महिलाओं ने PCR कॉल किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.