नई दिल्ली, अगस्त 29 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली दिनभर की ड्यूटी, अचानक बढ़ जाने वाली शिफ्ट और रात तक थाने में रहने के बाद घर लौटने के लिए लंबा सफर तय करना महिला पुलिस कर्मियों के लिए रोजमर्रा की चुनौती है। ड्यूटी के साथ परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिला पुलिस कर्मियों की इस परेशानी को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस अब थानों के आसपास ही उनके रहने की व्यवस्था विकसित करने जा रही है। इसके तहत आने वाले वर्षों में दिल्ली के हर जिले में महिला पुलिस कर्मियों के लिए आवासीय परिसर बनाने की योजना है। इससे उन्हें ड्यूटी स्थल के करीब रहने की सुविधा मिलेगी और नौकरी के साथ परिवार को समय देना भी आसान होगा। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर से सबक, दिल्ली पुलिस अब हर प्रोटेस्ट से पहले जुटाएगी ये 10 जानकारीपहले चरण में पांच स्थानों पर निर्माण होगा पहले चरण में करीब ...