दिल्ली, जुलाई 24 -- बीते 28 जून से जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के बाद से प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 19 जुलाई तक यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक चल रहा था। इसके बाद 20 जुलाई का दिन आया और संसद मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बरता शुरू कर दी। पुलिस के हाथों में जो कुछ भी था, उससे प्रदर्शनकारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस हिंसा में प्रदर्शनकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के हमले के कई वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। अब जंतर-मंतर पर बैठ प्रदर्शनकारियों ने इन विजुअल्स को एक दीवार पर पुलिस की बर्बरता के सबूत के तौर टांग दिया और उस दीवार को नाम दिया है, 'वॉल ऑफ शेम'।क्या है 'वॉल ऑफ शेम' 'वॉल ऑफ शेम' जंतर-मंतर पर पुलिस की बर्बरता का सबूत है। इस दीवार पर लग...