कानपुर, जनवरी 21 -- सरसौल। महाराजपुर के पुरवामीर स्थित एमजीए कालेज में मंगलवार को तकनीकी दिक्कत के चलते कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस की आनलाइन सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल किया था। हंगामे के बाद केंद्र में तोड़फोड़ भी की गई थी।बुधवार को निरस्त हुई परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। लेकिन परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। पहली पाली की निरस्त हुई परीक्षा बुधवार को पुरवामीर स्थित दूसरे परीक्षा केंद्र रामकली इकबाल बहादुर ग्रुप आफ कालेजेज में कराई गई, लेकिन यहां पर 340 परीक्षार्थियों में 120 ही उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.